Bollywood Entertainment Sports Politics Business Trending Top Stories

UGC 32 Fake Universities List: UGC ने जारी की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट!

UGC 32 Fake Universities List: अगर आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। University Grants Commission (UGC) ने देशभर की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की नई लिस्ट जारी की है।

साथ ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन संस्थानों के खिलाफ FIR दर्ज करने और उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में UGC 32 Fake Universities List हर छात्र और अभिभावक के लिए जानना बहुत जरूरी हो गया है।

UGC का कहना है कि कई संस्थान बिना मान्यता के डिग्री और डिप्लोमा कोर्स चला रहे हैं। वहीं कुछ EdTech कंपनियां भी UGC से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी के नाम का इस्तेमाल करके छात्रों को गुमराह कर रही हैं। ऐसे में एडमिशन लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

UGC 32 Fake Universities List

UGC ने क्यों जारी की 32 Fake Universities की लिस्ट?

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार UGC को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ संस्थान खुद को यूनिवर्सिटी बताकर छात्रों को डिग्री दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसा करने का अधिकार ही नहीं है।

इसके अलावा कुछ EdTech प्लेटफॉर्म भी UGC से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी के साथ Franchise Model में Online और Distance Learning कोर्स बेच रहे हैं।

UGC ने साफ कहा है कि इस तरह के Franchise Arrangement मान्य नहीं हैं। ऐसे कोर्स से मिलने वाली डिग्री भी UGC से मान्य नहीं मानी जाएगी।

छात्रों के लिए सबसे बड़ा खतरा क्या है?

अगर कोई छात्र ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी से डिग्री लेता है, तो उसे आगे चलकर नौकरी, सरकारी भर्ती, Higher Education या विदेश में पढ़ाई के दौरान बड़ी परेशानी हो सकती है।

UGC ने यह भी कहा है कि कई संस्थान और EdTech कंपनियां 100% Placement और High Salary जैसी बातें करके छात्रों को आकर्षित करती हैं। ऐसे मामलों में UGC अब कार्रवाई करेगा।

UGC 32 Fake Universities List (State Wise)

नीचे दी गई UGC 32 Fake Universities List में राज्यवार सभी 32 फर्जी यूनिवर्सिटी के नाम दिए गए हैं।

राज्यफर्जी यूनिवर्सिटी का नाम
Andhra PradeshChrist New Testament Deemed University
Andhra PradeshBible Open University of India
Arunachal PradeshIndian Institute of Alternative Medicine
DelhiMountain Institute of Management & Technology
DelhiWorld Peace of United Nations University (WPUNU)
DelhiInstitute of Management and Engineering
DelhiNational Institute of Management Solution
DelhiAll India Institute of Public & Physical Health Sciences (AIIPHS)
DelhiCommercial University Ltd.
DelhiUnited Nations University
DelhiVocational University
DelhiADR-Centric Juridical University
DelhiIndian Institute of Science and Engineering
DelhiViswakarma Open University for Self-Employment
DelhiAdhyatmik Vishwavidyalaya (Spiritual University)
HaryanaMagic & Art University
JharkhandDaksha University
KarnatakaGlobal Human Peace University
KarnatakaSarva Bharatiya Shiksha Peeth
KeralaInternational Islamic University of Prophetic Medicine (IIUPM)
KeralaSt. John’s University
MaharashtraRaja Arabic University
MaharashtraNational Backward Krushi Vidyapeeth
PuducherryUsha Latchumanan College of Education
PuducherrySree Bodhi Academy of Higher Education
RajasthanRajeev Gandhi Institute of Technology & Management
Uttar PradeshGandhi Hindi Vidyapith
Uttar PradeshNetaji Subhash Chandra Bose University (Open University)
Uttar PradeshBhartiya Shiksha Parishad
Uttar PradeshMahamaya Technical University
West BengalIndian Institute of Alternative Medicine
West BengalInstitute of Alternative Medicine and Research

किस राज्य में सबसे ज्यादा Fake Universities हैं?

UGC के अनुसार सबसे ज्यादा फर्जी यूनिवर्सिटी दिल्ली में मिली हैं।

राज्यसंख्या
Delhi12
Uttar Pradesh4
Andhra Pradesh2
Karnataka2
Kerala2
Maharashtra2
Puducherry2
West Bengal2
Haryana1
Jharkhand1
Rajasthan1
Arunachal Pradesh1
कुल32

एडमिशन लेने से पहले ये 5 बातें जरूर करें

अगर आप किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले हैं, तो ये बातें जरूर ध्यान रखें।

  • सबसे पहले UGC की Official Recognition जरूर चेक करें।
  • Online या Distance Learning Course हो तो UGC-DEB Portal पर उसकी मान्यता देखें।
  • केवल सोशल मीडिया या YouTube Ads देखकर एडमिशन न लें।
  • 100% Placement या High Salary के वादों पर तुरंत भरोसा न करें।
  • फीस जमा करने से पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट और UGC वेबसाइट दोनों पर जानकारी जरूर मिलाएं।

सरकार ने राज्यों को क्या निर्देश दिए?

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि इन फर्जी संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर FIR दर्ज की जाए और ऐसे संस्थानों को जल्द से जल्द बंद कराया जाए।

UGC का Anti-Malpractice Cell भी लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रहा है ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।

UGC से जुड़े इसी मामले के बारे में Press Information Bureau ने भी ऑफिसियल तौर पर यह जानकारी सांझी की हैं।

Read These Also:

निष्कर्ष

UGC 32 Fake Universities List छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी चेतावनी है। अगर आप किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले उसकी UGC मान्यता जरूर जांच लें। थोड़ी सी सावधानी आपके करियर, समय और पैसे तीनों को बचा सकती है।

Leave a Comment