Bollywood Entertainment Sports Politics Business Trending Top Stories

Jumanji Open World Trailer: जंगलों को छोड़ अब असली दुनिया में तहलका मचाएंगे ड्वेन जॉनसन और केविन हार्ट

हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और मनोरंजक एडवेंचर फ्रैंचाइजी ‘जुमांजी’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और रोमांचित करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने मच-अवेटेड फिल्म का Jumanji Open World Trailer आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस बार फिल्म की कहानी में ऐसा मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

इस बार उल्टा घुमा ‘जुमांजी’ का चक्र: गेम से बाहर आए कैरेक्टर्स

जुमांजी’ सीरीज में अब तक हमने देखा है कि कैसे इंसान एक वीडियो गेम के अंदर खिंचे चले जाते थे और जंगल के खतरों का सामना करते थे। लेकिन Jumanji Open World Trailer में कहानी पूरी तरह से पलट गई है।इस बार इंसान वीडियो गेम में नहीं जा रहे, बल्कि वीडियो गेम के सुपरहीरो और अवतार खुद असली इंसानी दुनिया में बाहर निकल आए हैं!

ट्रेलर की शुरुआत में स्पेंसर (एलिस वोल्फ) और उसके दोस्त नोरा के घर पहुंचते हैं। जहां उनके दादाजी एक गंजे व्यक्ति की ओर इशारा करते हैं, जिससे डॉ. ब्लैकस्टोन (ड्वेन जॉनसन) की वापसी होती है। इसके तुरंत बाद केविन हार्ट (फ्रैंकलिन फिनबार), जैक ब्लैक (प्रोफेसर ओबेरॉन) और करेन गिलान (रूबी राउंडहाउस) असली दुनिया की सड़कों पर घूमते नजर आते हैं।

डेमो मोड” में फंसे गेम अवतार

ट्रेलर का सबसे मजेदार हिस्सा वह है जब स्पेंसर का किरदार कहता है, “हमारे पास एक बड़ी समस्या है। वे वीडियो गेम के कैरेक्टर हैं, लेकिन वे रियल वर्ल्ड में ‘डेमो मोड’ में अटक गए हैं।” गेम अवतारों का आधुनिक दुनिया से सामना और उनकी हरकतों से पैदा होने वाला कंफ्यूजन दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है।

स्टारकास्ट और डायरेक्टर

जेक कास्डन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की स्टारकास्ट बेहद मजबूत है:

  • मुख्य कलाकार: ड्वेन जॉनसन (द रॉक), केविन हार्ट, जैक ब्लैक और करेन गिलान।
  • सपोर्टिंग कास्ट: निक जोनास, एलिस वोल्फ, मॉर्गन टर्नर, सेर’डैरियस ब्लेन, मैडिसन इसमैन, राइस डार्बी और डैनी डिविटो।

फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स कर रहा है और इसे जेक कास्डन के साथ जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग ने लिखा है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला: क्रिसमस 2026 पर रिलीज

सोनी पिक्चर्स ने ऐलान किया है कि ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ 25 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिसमस 2026 का वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इसी दौरान शाहरुख खान की फिल्म किंग (24 दिसंबर) और मार्वल की अवेंजर्स: डूम्सडे (18 दिसंबर) भी रिलीज हो रही हैं।

अगर आप एक्शन और कॉमेडी के शौकीन हैं, तो ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ का यह नया अंदाज आपको बेहद पसंद आने वाला है।

Leave a Comment