Bollywood Entertainment Sports Politics Business Trending Top Stories

Top Dividend Paying PSU Stocks List 2025: Coal India से REC तक जाने कौन हैं सबसे ज्यादा Dividend देने वाले Stocks!

2025 की शुरुआत में शेयर बाजार में एक बार फिर PSU यानी सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स चर्चा में हैं। खासकर वे स्टॉक्स जो हर साल भरोसेमंद डिविडेंड देते हैं। निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है: Top Dividend Paying PSU Stocks List 2025, क्योंकि यह स्टॉक्स लगातार कमाई देते हैं, चाहे मार्केट ऊपर हो या नीचे।

PSU कंपनियां कोयला, बिजली, तेल, गैस और फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करती हैं। इनका बिजनेस स्थिर माना जाता है, क्योंकि इनके पीछे सरकार का सपोर्ट होता है। यही वजह है कि इन स्टॉक्स में निवेश करने वाले लोग हर साल अच्छा डिविडेंड पाते हैं और लंबी अवधि में सुरक्षित रिटर्न मिलता है।

Top Dividend Paying PSU Stocks List 2025

डिविडेंड क्या होता है और PSU स्टॉक्स क्यों खास हैं?

डिविडेंड वह पैसा है जो कंपनी अपने मुनाफे में से शेयरहोल्डर्स को देती है। इसे आप “बोनस इनकम” भी कह सकते हैं।

PSU कंपनियां अक्सर 20% से 50% तक डिविडेंड पेआउट करती हैं। इनके पास स्थिर कैशफ्लो होता है और सरकार का सीधा नियंत्रण, इसलिए जोखिम कम होता है। 2025 में ऊर्जा मांग बढ़ने, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बढ़ने और फाइनेंस कंपनियों के अच्छे रिजल्ट की वजह से इन PSU कंपनियों का डिविडेंड और मजबूत हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इनका औसत RoE (Return on Equity) 10% से 40% के बीच है, जो शेयर बाजार की औसत से ज्यादा है।

Top Dividend Paying PSU Stocks List 2025

नीचे 2025 के लेटेस्ट डेटा के आधार पर टॉप 10 PSU स्टॉक्स की लिस्ट दी गई है, जो सबसे ज्यादा डिविडेंड दे रहे हैं:

कंपनीडिविडेंड यील्डCMP (Current Market Price)सेक्टर
Coal India7%₹379कोयला
REC Ltd5.1%₹352फाइनेंस
PFC (Power Finance Corp)4.5%₹352फाइनेंस
ONGC5.1%₹242ऑयल-गैस
GAIL4.4%₹170गैस
NMDC4.4%₹75माइनिंग
NALCO3.9%₹269एल्यूमिनियम
Power Grid3.3%₹269बिजली ट्रांसमिशन
RITES Ltd3.3%₹229रेलवे प्रोजेक्ट
Union Bank3.1%₹152बैंकिंग

इनमें Coal India, REC और ONGC को लगातार “टॉप डिविडेंड PSU” माना जाता है।

इन PSU स्टॉक्स का आसान विश्लेषण

1. Coal India

यह भारत की सबसे बड़ी कोयला कंपनी है। कम कर्ज, मजबूत मुनाफा और ऊंची RoE इसे सबसे अच्छा डिविडेंड स्टॉक बनाते हैं। 2025 में कोयले की मांग बढ़ने पर कंपनी और मजबूत होने की उम्मीद है।

2. REC & PFC

दोनों कंपनियां बिजली प्रोजेक्ट्स को लोन देती हैं और इनका मुनाफा लगातार बढ़ रहा है। इनका P/E काफी कम है, यानी वैल्यूएशन बहुत सही हैं।

3. ONGC & GAIL

तेल की कीमतें बढ़ने से इन कंपनियों का लाभ भी इस साल बढ़ा हैं। यह कंपनी स्टेबल डिविडेंड + मजबूत कैशफ्लो देती हैं और यही कारण हैं की लिस्ट में इसका नाम हैं। कई Experts के अनुसार इसमें निवेश सुरक्षित माना जाता हैं।

4. NMDC & NALCO

धातु और माइनिंग सेक्टर में ये दो कंपनियां लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मांग बढ़ने से आने वाले वर्षों में इनका डिविडेंड भी मजबूत हो सकता हैं।

5. Power Grid

देश की बिजली ट्रांसमिशन का जिम्मा इस कंपनी के पास है। इसका बिजनेस लगभग जोखिम-रहित माना जाता है, इसलिए निवेशक इसे स्थिर आय (इनकम) के लिए पसंद करते हैं।

निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातें

PSU स्टॉक्स आसान और सुरक्षित लगते हैं, लेकिन निवेश से पहले ये बातों का ध्यान रखें:

  • सिर्फ डिविडेंड देखकर स्टॉक न चुनें
  • कंपनी की ग्रोथ और भविष्य देखें
  • सरकारी पॉलिसी का असर समझें और सरकारी पॉलिसी पर रिसर्च करें
  • अपने पोर्टफोलियो में अलग-अलग सेक्टर के PSU शामिल करें
  • 3–5 साल की लंबी अवधि रखें (Long Term Investing)
  • हमेशा SEBI रजिस्टर्ड एक्सपर्ट से सलाह लें

नोट: ये रिपोर्ट (आर्टिकल) सिर्फ सूचना यानी जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है।

2026 में PSU स्टॉक्स की क्या उम्मीद है?

मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि 2026 में बिजली, कोयला और फाइनेंस सेक्टर तेज़ रह सकते हैं। PSU इंडेक्स पिछले साल से 20–25% बढ़ चुका है और आने वाले महीनों में भी मजबूती बनाए रह सकता है।

यह भी पढ़े:

अगर कोई निवेशक सालों तक स्थिर और भरोसेमंद इनकम चाहता है, तो Top Dividend Paying PSU Stocks List 2025 में शामिल कंपनियाँ अच्छे विकल्प मानी जा रही हैं।

Leave a Comment